NRI SANJH Jalandhar (20 April)
शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों की ओर से तीसरे दिन धरना दिए जाने के कारण अन्य राज्यों से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे के मुताबिक, किसान आंदोलन के चलते 40 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, जबकि 54 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया. ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा अपने 3 नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठा है। शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण 382 ट्रेन प्रभावित हुई। इनमें 139 ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि 170 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
रेलवे की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14502-03 कालका-मां वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 14629-30 फिरोजपुर- चंडीगढ एक्सप्रेस, 14505 अमृतसर-नग्गल डैम, 04689 अंबाला से जालंधर, 04509 जाखल-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन समेत कई ट्रेनें रद्द है।


