Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्स600 कर्मचारी चुनावी ट्रेनिंग से गायब, होगी कार्रवाई

600 कर्मचारी चुनावी ट्रेनिंग से गायब, होगी कार्रवाई

NRI SANJH JALANDHAR (7 April)

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सरकारी कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में लगभग 600 कर्मचारी गायब रहे। अनुपस्थित रहने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज़िला प्रशासन ने इन कर्मचारियों की सूची तैयार की है। यह सूची भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह दी जाएगी। कर्मचारियों पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से लोकसभा चुनाव प्रक्रिया समझाने के लिए कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हुई है। कर्मचारियों को 8 सेंटर पर ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में 16 हजार 425 अधिकारियों कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments