NRI SANJH JALANDHAR (27 March )
आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब की पूरी लीडरशिप में इस बात का विरोध किया जा रहा है कि दोनों पंजाब के गद्दार हैं और आम आदमी पार्टी के भी।जिन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। लोगों ने विश्वास करके सुशील रिंकू को सांसद बनाया था। वही शीतल अंगुराल ने जो किया उसकी उम्मीद भी नही थी।
जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक में सुशील रिंकू और शीतल का पुतला भी जलाया। लोगों का कहना है कि किसी हालात में जालंधर से सीट नहीं जितने देंगे। वोट लेने के आएंगे तो उन्हें गद्दार संबोधित करके वापस मोड़ दिया जाएगा।


