NRI SANJH JALANDHAR (2 March)
पंजाब में दो दिनों से मौमस खराब चल रहा है। कई बिजली-गरज के साथ बारिश हो रही है। कपूरथला के गांव सिधवां में देर शाम आसमानी बिजली गिरने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। युवा किसान शाम को अपने खेत में काम कर रहा तो बिजली गिर गई।
इसकी जानकारी DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने दी है। गांव सिधवां निवासी जसवीर सिंह सिद्धू का 22 साल का बेटा जसकीरत सिंह जस्सी शुक्रवार शाम खराब मौसम में बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के कारण अपने खेतों में लगे आलू के ढेर को तिरपाल से ढक रहा था, तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी। जिससे युवक जसकिरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि जब आकाशीय बिजली युवक पर गिरी तो आग की लपटें दिखाई दीं और खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आग पर पानी भी डाला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।


