Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
HomeCrimeदादा कॉलोनी में मेटल इंडस्ट्री से नकदी लाखों का सामान चोरी करते...

दादा कॉलोनी में मेटल इंडस्ट्री से नकदी लाखों का सामान चोरी करते हुए चोर CCTV में हुए कैद

NRI SANJH JALANDHAR (1 March)

जालंधर के दादा कॉलोनी में MS/MA मेटल इंडस्ट्री से नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। चोर फैक्ट्री के ताले तोड़कर अंदर से पीतल का सामान और दफ्तर का ताला तोड़ ड्रॉर से 20 हजार रुपए नकदी चुरा कर फरार हो गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। चोरी की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है।

एक्टिवा पर आए थे 2 चोर

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोर एक्टिवा से आते हैं। दोनों एक्टिवा से उतरने के बाद फैक्ट्री में जाकर ताला तोड़ते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। महज कुछ ही मिनटों में चोर डेढ़ लाख रुपए का सामान और 20 हजार कैश लेकर फरार हो जाते हैं।

सुबह फैक्ट्री पहुंचे तो देखा ताले टूटे हुए थे

मेटल इंडस्ट्री के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह फैक्ट्री आए तो देखा कि बाहर गेट के ताले टूटे हुए थे। दफ्तर में देखा तो वहां पर भी लॉक टूटा हुआ था और ड्रॉर में पड़ा 20 हजार रुपए के करीब का कैश गायब था। 

करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी

उन्होंने आगे बताया कि ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो आरोपियों ने करीब डेढ़ लाख रुपए का पीतल चोरी कर ले गए थे। चोरी किया गया सारा सामान तैयार पड़ा हुआ था। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments