NRI SANJH JALANDHAR (22 February
कपूरथला में मस्जिद चौक के पास बुधवार शाम कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक युवक की पहचान बंटी के रूप हुई है।
जांच के अनुसार यह मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही DSP हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक बंटी ट्रैवल एजेंट का काम करता था और इसी से संबंधित पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है। इसके कारण अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है।
फिलहाल घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस टीम प्राथमिक जांच में मृतक के मोबाइल फोन से कुछ डिटेल कलेक्ट की है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। DSP हरप्रीत सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


