Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहरियाणा और पंजाब सामने सामने–शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

हरियाणा और पंजाब सामने सामने–शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

NRI SANJH JALANDHAR (21 February)

किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। 14 हजार से ज्यादा किसान हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर दिल्ली की तरफ निकल पड़े हैं। कूच करने से पहले शंभू बॉर्डर अरदास की गई है। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि हमारी या तो मांगे पूरी होंगी या फिर हमारी लाशे जाएंगी।

हमारी या तो मांगे पूरी होंगी या फिर लाशे जाएंगी

दिल्ली कूच से पहले सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सारे बंदे पीछे आ जाओ, हम एक साथ आगे जाएंगे और हम आगे बढ़ेंगे। हमारी या तो मांगे पूरी होंगी या फिर हमारी लाशे जाएंगी। हम अपनी सभी मांगे मनवा कर ही वापिस जाएंगे। मीटिंग्स से हल निकलेगा। 

पुलिस ने आंसू गैस के गोले का किया इस्तेमाल

निकलने के पहले शंभू बॉर्डर पर अरदास की गई। उधर, सुरक्षा बल शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अलर्ट पर हैं। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए हैं। इससे बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क और इयर बड्स पहने।

किसानों ने की तैयारियां, कान में पहने ईयर प्लग

वहीं किसानों ने पुलिस के आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए चश्मा और गीली बोरियां तैयार रखी हैं। इसके साथ ही साउंड कैनन से बचने के लिए किसानों ने ईयर प्लग पहनने शुरू कर दिए। सभी किसानों को ईयर प्लग दिए जा रहे हैं। क्योंकि हरियाणा पुलिस साउंड कैनन का इस्तेमाल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments