NRI SANJH JALANDHAR (16 February)
संयुक्त किसान मोर्चा और राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद की कॉल दी है। कॉल सुबह छह से शाम चार बजे तक है। दोपहर बारह बजे किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर ट्रैफिक नहीं चलने देंगे। किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने पंजाब के 23 जिलों में 117 जगह पर धरने देने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये है कि दोपहर बारह से चार बजे तक पंजाब में पूरी तरह चक्का जाम रहेगा।
किसान संगठनों ने कहा है कि वे एम्बुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी में किसी को नहीं रोका जाएगा।
किसी स्टूडेंट को नहीं रोका जाएगा।
शादी समारोह, बारात, डोली या गुरुद्वारा में लावों के लिए जा रहे जोड़ों को नहीं रोका जाएगा।
हवाई यात्रा से सफर करने वाले टिकट दिखाकर जा सकते हैं।
और क्या क्या बंद
देश-व्यापी बंद के दौरान ट्रांसपोर्ट, कृषि गतिविधियां, मनरेगा, निजी संस्थान, दुकानें और औद्योगिक और सर्विस सेक्टर के संस्थान बंद रखने का अंदेशा है।प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। सरकारी बसों में भी 54 सवारियां बैठ सकती हैं।


