राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह जालंधर पहुंचे। डेरा ब्यास प्रमुख पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
दूसरी ओर, जैसे ही डेरा ब्यास की संगत को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के जालंधर आने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में संगत डेरा प्रमुख के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी। पुलिस ने दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंची संगत से शांति से दर्शन करने की अपील की।


