Friday, November 13, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'रामायण' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कमाल !

‘रामायण’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कमाल !

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म का 8 दिनों का लंबा ओपनिंग वीक शानदार रहा है, दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन भी, यह बड़ी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से नीचे नहीं गिरी और इसकी कमाई शानदार रही. इसी के साथ ये रणबीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. हालांकि दिवाली का त्योहार खत्म हो गया है, लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टियां अभी भी जारी है,जिससे फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दि भारत में 53.50 करोड़ की नेट कमाई की है।

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट काई अब 564.60 करोड़ रुपये हो गई हैबता दें कि ‘रामायण’ने 8वें दिन 53.50 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ के दूसरे गुरुवार के 53 करोड़ के कलेक्शनको पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘रामायण’ने भारत में बॉलीवुड का सबसे बड़ा दूसरा गुरुवार दर्ज किया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments