आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 31 और उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।इसका एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी हाईकमांड के साथ हुई मीटिंग के बाद किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अब तक 71 उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सूची में नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।




