पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र कल 22 अक्तूबर गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 27 अक्तूबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन विछड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद गैर-सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। यहां खास तौर पर बता दें कि विधान सभा का यह सत्र काफी हंगामेखेज रहने के आसार हैं। हालांकि पंजाब सरकार परविंदर झोटा के परिवार की सबसे अहम मांग सीबीआई जांच को लेकर पहले ही अपना पक्ष साफ कर चुकी है और मुख्यमंत्री खुद इस केस को सीबीआई को सौंपने का ऐलान कर चुके हैं।


