नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज (गुरुवार, 15 अक्तूबर) पंजाब बंद का आह्वान किया गया है. मानसा में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. पंजाब की बाकी जगह से भी बंद को समर्थन की सूचनाएं मिल रही है
इसको देखते हुए अमृतसर शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात है. वहीं, मानसा में भी सिक्योरिटी टाइट है।मानसा में मानसा सिरसा रोड पर अब भी प्रदर्शन जारी है और वहां पर लोग जुटना शुरू हो गए हैं. इस जगह पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कमांडोज भी तैनात किए गए है।


