पश्चिम एशिया में ईरान के साथ लगातार संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी देश को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘अमेरिका ईरान को लेकर बहुत जल्द फैसला करेगा.’जेरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मरीन वन पर सवार होकर अलास्का के वासिला में अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से
पहले एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान एक हारा हुआ (Failed) देश है. उसके पास कोई अर्थव्यवस्था नहीं है, वहां 300 प्रतिशथ महंगाई दर है, उनके पास पैसा नहीं है, वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे रहे हैं, वे किसी को भी कोई भुगतान नहीं कर रहे हैं.’
वहीं, इस दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के बारे में सवाल किया गया, तो ट्रंप ने कहा कि यह संगठन बहुत ही बुरी तरह से पेश आ रहा है. हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी इस विद्रोही समूह पर हमला करेगा या नही।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा है कि अगर वह तुर्किए से अनुरोध करेंगे तो वह हूतियों के खिलाफ उनके साथ लड़ाई में शामिल हो जाएगा. उन्होंने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को एक बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि एर्दोगन वही करेंगे, जो मैं कहूंगारिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की है।
हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया कि क्या अमेरिका हूतियों के साथ सऊदी अरब के संघर्ष में उसे समर्थन देगा.जब एक रिपोर्टर ने इसे लेकर ट्रंप से सवाल किया तो ट्रंप ने अलग अंदाज में पूछा, ‘क्या आप सच में यह सोचते हैं कि मैं आपको यह बता सकता हूं?’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा, लेकिन मैं आपको यह बताने वाला नहीं हूं.’


