Wednesday, October 7, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलएलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार...

एलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार…

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है. टेस्ला और SpaceX के शेयरों में तेजी का सीधा फायदा मस्क की नेटवर्थ को मिला है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को मस्क की संपत्ति करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई हैभारतीय रुपए में देखें तो उनकी संपत्ति करीब 92 लाख करोड़ है।

बता दें कि सिर्फ 1 दिन में मस्क की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर यानी लगभग 5.7 लाख करोड़ का इजाफा हुआमस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों की वैल्यू से जुड़ा है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक SpaceX और टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी उनकी कुल नेटवर्थ का 98 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आते ही मस्क की संपत्ति भी तेजी से बढ़ती है।

अक्टूबर की शुरुआत से SpaceX के शेयर करीब 13 फीसदी और टेस्ला के शेयर करीब 6.7 फीसदी चढ़ चुके हैं. इसी तेजी ने मस्क की नेटवर्थ को फिर से 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर पहुंचा दिया।मस्क इससे पहले जून में पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ के आंकड़े तक पहुंचे थे. हालांकि, बाद में SpaceX के शेयरों में गिरावट आ गई और उनकी संपत्ति भी नीचे आ गई थी. अब करीब तीन महीने बाद उन्होंने फिर से ये आंकड़ा पार किया है

यानी आज का दिन मस्क के लिए सिर्फ नेटवर्थ बढ़ने की खबर नहीं है, बल्कि कुछ ही महीनों में ट्रिलियनेयर बनने और फिर इस क्लब से बाहर होने के बाद दोबारा वापसी की कहानी भी है।मस्क की संपत्ति बढ़ाने में SpaceX की तेजी का बड़ा योगदान रहा है. अक्टूबर की शुरुआत से कंपनी के शेयर करीब 13 फीसदी ऊपर हैं।

अगस्त के निचले स्तर से SpaceX के शेयर करीब 58 फीसदी तक रिकवर कर चुके हैं. मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स ने भी SpaceX को स्पेस और इंटेलिजेंस सेक्टर में निवेश के लिहाज से आकर्षक बताया है. इससे कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments