Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनलउत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट, 7...

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है. गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस धमाके के बाद सर्कल ऑफिसर शिवांग सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जबकि जिला प्रशासन बचाव कार्य कर रहा है. वहीं पटाखा फैक्ट्री धमाके पर DM कौशांबी अमित पाल शर्मा ने कहा एम्बुलेंस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी भेजी गईं, बचाव कार्य चल रहा है. लगभग पांच लोगों को बाहर निकाला गया; कुछ को इलाज के लिए भेजा गया है और इमरजेंसी केयर दी जा रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments