पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण खेल अभियान ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया, सीजन-4’ को जिले में उचित ढंग से संपन्न करवाने और खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा अपने कार्यालय में खिलाड़ियों की भागीदारी एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी स्कैनिंग प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए विशेष क्यूआर कोड स्कैनर (पोस्टर) का औपचारिक रूप से उद्घाटन कर जारी किया गया।
इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (जनरल) रमनजीत भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्कैनर की प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त की।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि खेड़ां वतन पंजाब दीया पंजाब सरकार का एक महत्वपूर्ण खेल अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से अधिक से अधिक जोड़ना तथा उन्हें खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उचित मंच प्रदान करना है।
उन्होंने जिले के सभी स्कूलों, शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों, कोचों और अन्य संबंधित विभागों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों और खिलाड़ियों की खेड़ां वतन पंजाब दीया सीजन-4 में भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इस संबंध में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए।उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेल मैदान से जोड़ना हमारी साझा जिम्मेदारी है।
इसलिए सभी संबंधित अधिकारी और संस्थाएं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा खेड़ां वतन पंजाब दीया सीजन-4 में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया गया।


