Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफिरोज़पुर में पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का निकला 7 करोड़ का राखी बंपर

फिरोज़पुर में पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का निकला 7 करोड़ का राखी बंपर

फिरोज़पुर में राखी बंपर लॉटरी का 7 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतने की खबर सामने आई है। यह राखी बंपर पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह को मिला है, जिन्होंने शहर में काम करने के दौरान एक दिन टिकट खरीदा था। अचानक मिली इस लॉटरी से गुरप्रीत सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मलवाल कदीम गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस की 112 हेल्पलाइन में कॉल टेकर के तौर पर काम करते हैं। इसी बीच, एक दिन वह किसी काम से फिरोज़पुर शहर गए थे, जहां से उन्होंने अचानक एक लॉटरी टिकट खरीद लिया। टिकट बेचने वाली एजेंसी में भी उत्साह देखा जा रहा है। ऊधम सिंह चौक पर स्थित ‘एनके एजेंसी’ के मालिक तिलोक सिंह और उनकी टीम इस जीत का जश्न मना रही है।

एजेंसी के मालिक तिलोक सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब इस सीमावर्ती शहर में किसी व्यक्ति ने इतनी बड़ी लॉटरी जीती है। गुरप्रीत एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह रेलवे से रिटायर हैं।

गुरप्रीत को इस इनाम की खबर आज सुबह मिली, जब वह गुरुद्वारा वाजिदपुर साहिब में सेवा कर रहे थे। गुरप्रीत ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। शहर में टिकट खरीदते समय उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह टिकट उन्हें 7 करोड़ रुपये का मालिक बना देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments