Saturday, August 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराहुल गांधी ने कहा, 'शुद्धिकरण करना एक क्राइम है, क्रिमनल ऑफेंस...

राहुल गांधी ने कहा, ‘शुद्धिकरण करना एक क्राइम है, क्रिमनल ऑफेंस…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार (29 अगस्त) को कहा कि इस देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खरगे जी हमारे अध्यक्ष जब हल्द्वानी में जाते है वहां शुद्धिकरण होता है।

यह बीजेपी और आरएसएस के लोग करते है।राहुल गांधी ने कहा, ‘शुद्धिकरण करना एक क्राइम है, क्रिमनल ऑफेंस है. दस अगस्त को शुद्धिकरण हुआ 13 अगस्त को खरगे जी ने सदन में कहा कि उनका अपमान हुआ है. अभी तक कोई एक्शन लिया गया है. हमारी मांग है कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर जल्दी से जल्दी FIR हो. यह हरकत SC/ST एक्ट का उल्लंघन है।

‘शुद्धिकरण’ की रस्म निभाना एक अपराध है, फिर भी, कोई कार्रवाई नहीं की गई है.’उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री का दावा है कि वे हर जाति से ताल्लुक रखते हैं और पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं. फिर भी, उनकी पार्टी के प्रमुख का कहना है कि शुद्धिकरण सही था. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री तुरंत इन लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दें. राज्य सरकार और केंद्र सरकार, दोनों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि खड़गे जी को उत्तराखंड में न्याय मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments