Saturday, August 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनवांशहर में विशेष सफाई अभियान की हुई शुरुआत

नवांशहर में विशेष सफाई अभियान की हुई शुरुआत

नवांशहर के इंचार्ज स. जसप्रीत सिंह रोबी कंग ने शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। यह सफाई अभियान आज 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों, पार्कों, बाजारों और मुख्य सड़कों की सफाई की जाएगी।इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न वार्डों, बाजारों और मुख्य सड़कों का दौरा किया तथा सफाई प्रबंधों का जायजा लिया।

नगर कौंसिल के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न साधनों की मदद से कूड़ा-कर्कट उठाने और नालियों की सफाई का काम किया गया।इस मौके पर स. रोबी कंग ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा, हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का यह अभियान लगातार जारी रखा जाए और रोज़ाना के आधार पर कूड़े को उठाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वह शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग दें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। इस अवसर पर कार्यसाधक अफसर नवांशहर मनीष भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments