Thursday, August 27, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटाया

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटाया

ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है. कृति सेनन के कपड़ों को लेकर बवाल मचा था. वे रक्षाबंधन के विज्ञापन में जिन कपड़ों के साथ दिखी थीं, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. जीवा ने बुधवार (26 अगस्त) को इसको लेकर बयान जारी किया है।

हालांकि उसने अपने बयान में कपड़ों का जिक्र नहीं किया है.जीवा ने अपने बयान में कहा, ”हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर परहम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं.”कंपनी ने कहा, ”इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे

अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था.” जीवा ने आगे कहा, ”सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सेनन का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा था कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं का पहनावा, उनका काम और कहीं आने-जाने का फैसला उनका अधिकार है।

राहुल गांधी ने कृति सेनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ”महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments