पंजाब कांग्रेस के 15 विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है।माना जा रहा है कि विधायक पार्टी के मौजूदा हालात और पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद के बारे में राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इस बीच, प्रताप सिंह बाजवा दिल्ली पहुंच गए हैं।
इससे पहले, जब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल राज्य के दौरे पर आए थे, तब पंजाब विधानसभा का सत्र चल रहा था। विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्तता के कारण विधायक प्रभारी से नहीं मिल पाए थे।अब, 15 विधायकों के राहुल गांधी को पत्र लिखने के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि राहुल गांधी ने बैठक का समय तय किया है या नहीं।


