चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई हैं। जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम ने सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित टीमों को मौके पर भेजा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और जरूरी जांच शुरू की।कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9Bसेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45Bविवेक हाई स्कूल, सेक्टर-38 को धमकी मिली है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक उस नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे धमकी भरी कॉल आई थी, न ही यह पता चला है कि धमकी कहां से और किसने दी थी। किसी असली विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर स्कूल में सुरक्षा जांच पूरी कर रही है और धमकी से जुड़े तकनीकी सुरागों की जांच कर रही है।


