फिल्म “सतलुज” को रिलीज़ होने के सिर्फ़ दो दिन बाद ही OTT प्लेटफॉर्म से अचानक हटा दिया गया है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म अगले नोटिस तक भारत में रिलीज़ नहीं होगी। इससे लोग हैरान हैं। दिलजीत ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है।फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिएक्ट किया।
उन्होंने लिखा कि यह फिल्म रुकने वाली नहीं है और कोई भी खालसा साहिब की आवाज़ को दबा नहीं सकता।इसके अलावा, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव भी हुए जिसमें उन्होंने कहा कि अब कोई टेंशन नहीं है, सभी ने फिल्म डाउनलोड कर ली है। फिल्म लोगों तक वैसे ही पहुंची है जैसे वे लोगों तक पहुंचना चाहते थे। उन्हें पहले से पता था कि ऐसा होगा।
जिसके कारण उन्होंने बिना प्रमोशन और बिना अनाउंसमेंट के फिल्म को रिलीज़ कर दिया है।दिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि फिल्म सोमवार को रोक दी जाएगी लेकिन ऐसा रविवार शाम को ही हो गया जिसका पता था। लेकिन उन्हें इस बात की तसल्ली है
कि फिल्म लोगों के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। साथ ही, फिल्म एक बार इंटरनेट पर आ जाने के बाद कभी हटाई नहीं जा सकती।ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा की ज़िंदगी पर बनी इस फिल्म को अगले नोटिस तक भारत में OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।


