आज सुबह 10 बजे रिजर्व बैंक आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाने वाले हैं. इससे पहले, आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने में कामयाब रहा।आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले से ठीक पहले भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रही।
शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. एक तरफ सेंसेक्स कल के मुकाबले 269.93 अंकों की तेजी के साथ 74629 के लेवल पर खुला. वहीं, निफ्टी भी हल्की मजबूती के साथ 23450-23480 के जोन में बना हुआ है।आज 5 जून को एशियाई बाजारों में बिकवाली का तगड़ा दबाव देखने को मिला. अमेरिकी बाजार में बीती रात आईटी और टेक शेयरों में आई बड़ी गिरावट ने पूरे एशियाई बाजार को हिला दिया।
इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण कोरियाई बाजार में देखा गया. यहां के कोस्पी इंडेक्स में 5.7-6.2% तक की बड़ी गिरावट देखी गई. सैमसंग और हाइनिक्स जैसी दिग्गज चिप मेकिंग कंपनियों के शेयर 6.8% तक गिरे हैं. जापान के निक्केई में भी 1.3-1.8% तक की गिरावट देखी गई है. हांगकांग का हैंगसैंग भी 1.4% तक लुढ़क चुका है।


