Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सीएम मान ने चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज चंडीगढ़ में महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड, डी.बी.टी. तथा कैश अवॉर्ड वितरण समारोह के दौरान देश और दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन करने वाले हमारे 1,070 खिलाड़ियों को 33 करोड़ 5 लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ। सभी खिलाड़ियों, कोच साहिबानों और अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वर्ष 2019 से 2023 तक के 87 नामवर खिलाड़ियों को ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल तथा अमनजोत कौर को 31.5-31.5 लाख रुपये और पैरा पावरलिफ्टर परमजीत सिंह को 5.55 लाख रुपये की राशि से नवाजा गया।

हमारी सरकार 1,790 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक खेल बजट रखकर, ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ शुरू करके और गांव-गांव खेल मैदान बनाकर नशों के विरुद्ध क्रांति ला रही है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य की रक्षा और खिलाड़ियों को उनका हकदार सम्मान देने के लिए आपकी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments