अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब सिर्फ अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है. ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से तीन महीने से चल रहे युद्ध के खत्म होने का रास्ता बन सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की, जो बहुत सकारात्मक रही. उन्होंने कहा, “अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई, जो बहुत अच्छी रही. समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा की जाएगी.”ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा
लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी अनुमति देने पर सहमत है, लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता।ट्रंप ने इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया, जिसमें शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल है।
उनके अनुसार यह समझौता अभी अमेरिका, ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है. इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल है।


