Saturday, May 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने और केजरीवाल ने गुरुग्राम जेल में पूर्व मंत्री संजीव...

सीएम मान ने और केजरीवाल ने गुरुग्राम जेल में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाक़ात की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम जेल में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलें। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें।प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद यह पहली बार हुआ जब आम आदमी पार्टी का कोई शीर्ष नेता जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने आए।

इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, एजेंसी ने शुरू में उन्हें 7 दिन की रिमांड पर लिया था। इसके बाद, उन्हें दो दिन की रिमांड और दी गई। पूछताछ पूरी होने के बाद, अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, ED की जांच वित्तीय लेन-देन और कुछ व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस कार्रवाई को लगातार बनाए जा रहे राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से, आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार उनके साथ खड़ी रही है।

पार्टी नेताओं ने कहा है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।अब मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जेल जाकर उनसे मिलना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से अरोड़ा के साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments