पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है, इसलिए इस समय लू चलने की कोई संभावना नहीं है।मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, आज 9 मई और 10 मई को मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जबकि 11 मई से 14 मई तक राज्य के लिए आंधी और बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती प्रणाली अभी भी मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और राजस्थान के ऊपर सक्रिय है।
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक एक लंबी द्रोणिका (trough) फैली हुई है। यही कारण है कि पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है।विभाग ने बताया कि 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय हो सकता है। इससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है।


