Monday, May 4, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए जनता...

गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए जनता का आभार किया व्यक्त

गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन और जीत को लेकर एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए एक बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बंगाल की जनता का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी

बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे.उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और ‘सोनार बांग्ला’ के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि बंगाल के कोने-कोने में डटे हर एक कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन. उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है. यह TMC के ‘भय’ के ऊपर नरेंद्र मोदी पर ‘भरोसे’ की जीत है. मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments