Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडीसी जालंधर ने अधिकारियों को व्यापारियों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर...

डीसी जालंधर ने अधिकारियों को व्यापारियों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज एस.डी.एम.और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय के अंदर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री वालिया ने कहा कि व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करने के लिए प्रयत्नशील है।उन्होंने बताया कि व्यापारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए सरकार के पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की जाती है और उनके उचित समाधान के लिए लगातार हर सप्ताह बैठकें भी की जा रही है,

ताकि व्यापारियों/दुकानदारों की मुश्किलें समयबद्ध ढंग से हल की जा सकें।उन्होंने विभिन्न विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यापारियों की शिकायतों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग बेहतर आपसी तालमेल के साथ व्यापारियों को और अधिक उचित ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं।डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि व्यापारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दिया जाए।

इसके अलावा प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने को कहा, ताकि लंबित मुद्दों को तुरंत निपटाया जा सके।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी, पंजाब विकास कमीशन के सदस्य

आशुतोष दत्त, एडीसीपी आकर्षी जैन, एसपी मनजीत कौर जालंधर (देहाती), सूबा सचिव व्यापार विंग हरिंदरपाल सिंह मनोचा, जिला प्रधान (व्यापार विंग शहरी) इंद्रवंश सिंह चड्ढा, जिला प्रधान (व्यापार विंग देहाती) अश्वनी कोहली के अलावा पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के अन्य प्रतिनिधि, समूह एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments