2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब में राजनीति अभी से गरमा गई है। पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में एडवोकेट जीएस घुम्मन और जीपीएस घुम्मन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
एडवोकेट जीएस घुम्मन और जीपीएस घुम्मन औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद दोनों भाइयों को पार्टी में शामिल किया और उनका दिल से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के समझदार लोग ‘आप’ की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे है, जिससे पार्टी और मज़बूत हो रही है।


