देशभर में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।उत्तर भारत में खासकर दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है बल्कि लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने 27 तक अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है,हालांकि 27 अप्रैल के बाद बारिश की संभावना है।उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 24-27 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 से 30 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।


