Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलउत्तर भारत में शुरू हुई भीषण गर्मी

उत्तर भारत में शुरू हुई भीषण गर्मी

उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।विभाग ने स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबकि शुक्रवार (24 अप्रैल) को दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना रहेगा,साथ ही तेज धूप और आसमान साफ नजर आएगा। दोपहर के तापमान बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।वहीं शाम के मौसम में गिरावट दिखाई देगी।इससे हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 के करीब रहेगा।वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम में 27 प्रतिशत की नमी देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments