Thursday, April 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनललुधियाना में पटाखा फैक्ट्री में हादसा,1 की मौत

लुधियाना में पटाखा फैक्ट्री में हादसा,1 की मौत

पंजाब के लुधियाना जिले के पास जोधा में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी की पूरी बिल्डिंग ढह गई। यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय फैक्ट्री परिसर के अंदर करीब 15 लोग मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना में मलबे के नीचे दबने से एक 18 साल के नौजवान मजदूर की जान चली गई।सिलेंडर फटने के बाद गिरा लेंटरमृतक मजदूर के पिता ने बताया कि वह और उसका बेटा दोनों ही फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

शाम के वक्त अचानक तेज हवा चलने के कारण बिजली कट गई। इसके तुरंत बाद फैक्ट्री के अंदर आग लग गई और वहां रखा एक सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने के कारण पूरी बिल्डिंग का लेंटर नीचे आ गिरा और वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट थी या कुछ और, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments