Aaj तक के पत्रकार चौधरी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत

NRI SANJH JALANDHAR (2 February)

Advertisement
Google search engine

समाचार चैनल ‘आज तक’ के एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आदिवासी समूह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ऑन एयर की गई टिप्पणी के लिए चौधरी के खिलाफ अशिकायत दर्ज कराई है।

​शो में चौधरी सोरेन परिवार की आदिवासी पृष्ठभूमि पर कटाक्ष करते दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था कि जेल में एक रात (हेमंत सोरेन को तब से पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है) की तुलना ‘आदिवासी के जंगल में’ वर्षों बाद ‘वापस जाने’ से की जा सकती है।

सुधीर शो में कहते हैं, ‘अब आज की रात उनकी कहां बीतेगी। उन्हें तो बहुत शानदार लाइफस्टाइल की आदत है। वो प्राइवेट प्लेन्स में चलते हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में चलते हैं। आज उनके लिए एक तरीके से वैसा ही होगा जैसे वो 20, 30, 40 साल पहले किसी आदिवासी के तौर पर अपने जंगल में चले जाएं.. आज की रात काफी मुश्किल होने वाली है।

चौधरी ने अपने शो में व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा था कि क्या सोरेन परिवार, जो एससी/एसटी समुदाय से है, उसे ‘आरक्षण दिया जाना चाहिए’ या एससी/एसटी अधिनियम का लाभ दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था, ‘क्या इस परिवार को ये कहने का अधिकार है कि वह गरीब है? वे आदिवासी नहीं हैं, वे बड़े-बड़े बंगलों में रहते हैं। चौधरी ने शो के दौरान यह भी सुझाव दिया था कि समुदाय में जो लोग आर्थिक रूप से बेहतर हैं, उन्हें आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।आदिवासी सेना नामक संगठन ने झारखंड की राजधानी रांची में सुधीर चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Advertisement
Google search engine