Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा

नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा

नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के सीनियर नेता मौजूद रहे। पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 27 फरवरी को नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी। उनके राज्यसभा जाने के फैसले ने सभी को चौंका दिया।नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

इससे पहले नीतीश ने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नयी सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन जताया है। उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है।

आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नयी पहचान प्रस्तुत कर रहा है।’ कुमार ने राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments