पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह के मामले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रणजीत सिंह के परिवार वालों, गांव वालों और अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक और किसान संगठनों वाली एक्शन कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अभी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
एक्शन कमेटी ने प्रशासन और सरकार को साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनकी मांगें हैं कि इस एनकाउंटर की जांच CBI या हाई कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए।
इस एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।परिवार और संगठनों ने ऐलान किया है कि 9 मार्च को गुरदासपुर के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स (DC ऑफिस) का घेराव किया जाएगा और वहां बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


