Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की डेटशीट की जारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की डेटशीट की जारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की डेटशीट (ओपन स्कूल सहित) को संशोधित कर दिया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी की गई नई जानकारी के अनुसार, ये सभी परीक्षाएं सुबह के सेशन में आयोजित की जाएंगी। इस फैसले से छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में अधिक सुविधा मिलेगी और समय संबंधी उलझनों भी दूर होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित डेटशीट के अनुसार ही अब परीक्षाएं लेनी होंगी।

छात्र अपनी डेटशीट PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments