अनुराग सिंह निर्देशित 1997 की क्लट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का थिएट्रिकल रन बेहद सक्सेसफुल रहा है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से खूब सराहना मिली और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ये फिल्म शानदार कमाई कर चुकी है।
इन सबके बीच फैंस सनी देओल स्टारर इस जबरदस्त देशभक्ति से भरी फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को पूरे भारत में रिलीज़ होने के बाद से सिनेमाघरों में ज़बरदस्त भीड़ मिली है, और अब सबका ध्यान इसके डिजिटल रिलीज़ पर है।
बता दें कि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, और दर्शक मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 की ऑफिशियल OTT रिलीज़ डेट की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है,हालांकि कहा जा रहा है कि ये फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।



