Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजगराओं में 'आप' विधायक के भतीजे का क़त्ल

जगराओं में ‘आप’ विधायक के भतीजे का क़त्ल

पंजाब में रोजाना हो रही वारदातों की कड़ी में जगराओं के गांव माणूके में हल्का विधायक बीबी सरबजीत कौर माणूके का भतीजा बताए जा रहे 32 साल के गगनदीप सिंह को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। यहां तक कि गगनदीप सिंह को गोलियां मारने के बाद दर्जन भर नौजवान गगनदीप के घर के बाहर ऊंची आवाज में कहकर गए कि, “तुम्हारे लड़के को मार दिया है और तुम्हारा लड़का खेतों में पड़ा है।

“गगनदीप सिंह को घर के गांव के अन्य लड़कों ने खेतों में लहूलुहान पड़े गगनदीप सिंह को उठाकर सिविल हस्पताल जगराओं पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर हल्का विधायक बीबी सरबजीत कौर माणूके भी सिविल हस्पताल पहुंची और पुलिस को स्पष्ट कहा कि वे दिन-रात एक करके गगनदीप के कातिलों को गिरफ्तार करें।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने इलाके में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मौके पर मृतक की पत्नी और उसके भाई ने भी बताया कि गांव के ही कबड्डी खिलाड़ी एकम सिंह को पिंड के कुछ नौजवान तंग परेशान करते थे और गगनदीप उन नौजवानों को एकम सिंह को तंग परेशान करने से रोकता था। इस कारण आज उन दर्जन भर नौजवानों ने गगनदीप को गोलियां मार दीं।

उन्होंने यह भी बताया कि गगनदीप तीन बच्चों का पिता था, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा था।वहीं एस.एच.ओ. कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव माणूके में गोली चली है और परिवारिक सदस्यों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments