Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटफ़िल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी

फ़िल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी

फ़िल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 10 दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। धुरंधर ने दसवें दिन 59 करोड़ की कमाई की है और रुकने का नाम नहीं ले रही है।विक्की कौशल की छावा 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी।

लेकिन अब धुरंधर छावा के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दस दिनों की कमाई के हिसाब से देका जाए तो धुरंधर छावा से आगे निकल गई है और अगर ऐसे ही धुरंधर कमाती रही तो फिल्म जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

दस दिनों की कमाई का टोटल किया जाए तो धुरंधर ने अभी तक 351.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं छावा ने दस दिनों में 326.5 करोड़ की कमाई की थी।बता दें कि छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। विक्की को छत्रपती संभाजी महाराज के किरदार में देखा गया था।

फिल्म में छत्रपती संभाजी महाराज के संघर्ष और साहस की कहानी दिखाई गई थी। फैंस ने इसे बहुत पसंद किया था। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने बनाया था।वहीं फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments