Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने बसों की हड़ताल में शामिल सभी कच्चे मुलाज़मों को...

पंजाब सरकार ने बसों की हड़ताल में शामिल सभी कच्चे मुलाज़मों को किया सस्पेंड

पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल पर पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कच्चे मुलाज़मों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कच्चे मुलाज़मों को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की सूचना दी है।

धरने को ‘नाजायज़’ बताया, जुर्माना भी लगायामुलाज़मों को भेजी गई मेल में यह स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों ने ‘नाजायज़’ धरने में हिस्सा लिया। सरकार ने कहा है कि इस धरने के कारण सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

रूट पर बस न चलाने के बदले में सभी संबंधित मुलाज़मों पर जुर्माना भी लगाया गया है। ई-मेल में बताया गया है कि सभी संबंधित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सेवाओं से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में डिपुओं को सस्पेंशन लेटर भी भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments