Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटरणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर हुआ विवाद....

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर हुआ विवाद….

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, अशोक चक्र और सेना मेडल से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने कोर्ट में पिटीशन फाइल की है। परिवार का आरोप है कि फिल्म की कहानी मेजर शर्मा के जीवन, उनकी गुप्त कार्रवाइयों और शहादत से प्रेरित लगती है, लेकिन न तो भारतीय सेना से और न ही परिवार से इसके लिए कोई अनुमति ली गई।

मेजर शर्मा ने 2000 के दशक में हिजबुल मुजाहिदीन में घुसपैठ करने के लिए ‘इफ्तिखार भट्ट’ के नाम से अंडरकवर ऑपरेशन चलाया था और 21 मार्च 2009 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए।याचिका में कहा गया है कि ट्रेलर और प्रोमोशनल सामग्री में मेजर शर्मा की सैन्य करियर, कश्मीर में काउंटर-टेरर ऑपरेशंस सहित कई तत्व स्पष्ट रूप से उनके जीवन से मेल खाते हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह के किरदार को मेजर शर्मा से जोड़ा जा रहा है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने परिवार से कोई सलाह-मशवरा नहीं किया।याचिका में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी), एडीजीपीआई, निर्देशक व सह-निर्माता आदित्य धर और निर्माता जियो स्टूडियोज को पक्षकार बनाया गया है।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने, किसी भी पब्लिक प्रीमियर से पहले परिवार के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग अनिवार्य करने और भविष्य में शहीदों पर आधारित फिल्मों के लिए सेना व परिवार से अनुमति लेने के दिशानिर्देश जारी करने की गुजारिश की है।फिलहाल, मामला अगले हफ्ते सुनवाई के लिए लिस्टेड है, इसलिए 5 दिसंबर की रिलीज पर अनिश्चितता बनी हुई है।

इससे पहले, निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया था कि ‘धुरंधर’ मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है। उन्होंने मेजर के भाई के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “हमारी फिल्म बहादुर मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है। अगर भविष्य में हम उनकी बायोपिक बनाते हैं, तो परिवार की पूरी सहमति से करेंगे।

“फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो ‘ट्रू इवेंट्स’ से प्रेरित बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस विवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है, जहां कई लोग परिवार के पक्ष में बोल रहे हैं और शहीदों की कहानी को सम्मानजनक तरीके से पेश करने की मांग कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments