Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआज तरनतारन विधानसभा सीट उपचुनाव मतदान

आज तरनतारन विधानसभा सीट उपचुनाव मतदान

तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। यह सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है और यह चुनाव ‘आप’ के लिए काफी अहम माना जा रहा है,पार्टी ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया हैमुख्यमंत्री मान ने लोगों से साथ देने की अपील की।


बता दें कि आप से हरमीत सिंह संधू उम्मीदवार है जो
(तीन बार के पूर्व विधायक, जुलाई 2025 में आप में शामिल हुए)।
कांग्रेस से करनबीर सिंह बुरज (जिला कांग्रेस किसान सेल के पूर्व उपाध्यक्ष, स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय)भाजपा से हरजीत सिंह संधू (तरनतारन जिला भाजपा अध्यक्ष, 2022 चुनाव से पूर्व अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल)शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर कौर उम्मीदवार ,अकाली दल (वारिस पंजाब दे) और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है।


वोटिंग के लिए 222 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए है, जिनमें से 114 को संवेदनशील घोषित किया गया है। दिव्यांगों और युवा मतदाताओं के लिए अलग-अलग बूथ भी बनाए गए है। सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और 100% वेबकास्टिंग हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments