Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में SKM ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला...

जालंधर में SKM ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला ट्रैक्टर मार्च

NRI SANJH JALANDHAR (26 January)

किसान आज पूरे पंजाब में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं.केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस के विरोध में ये ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है. वहीं जालंधर में भी किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.वीओ – बातचीत के दौरान एसकेएम नेता मुकेश चंद्रा ने कहा कि जब हम काले कानूनों को लेकर दिल्ली मोर्चे पर बैठे थे तो समय सरकार ने हमारी सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब देखा जा रहा है कि वह उन वादों से मुकर रही है।

एसकेएम द्वारा बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया था कि केंद्र सरकार के विरोध में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पूरे भारत में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। शुक्रवार को पूरे पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। ट्रैक्टर मार्च निकलने से पहले राकेश टिकैत ने भी बयान जारी किया था कि काफी ऐसी मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने मानी तो है लेकिन उसे लागू नहीं कर रही। फसलों पर MSP देने का अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया जा रहा।

उन्होंने कहा कि अगर अब भी केंद्र सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी तो आने वाले समय में एसकेएम की ओर से बड़ी बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments