दिवाली आज 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. दिवाली के दिन घरों और मंदिरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. लक्ष्मी पूजा से धन, समृद्धि और खुशहाली आती है, जबकि गणेश पूजा घर और कार्यों में बाधाओं को दूर करती है. हर शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त अलग-अलग समय पर होता है, इसलिए सही समय पर पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है
इसके साथ ही पूजा की विधि का पालन करना भी जरूरी है दोपहर का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) दोपहर 3:44 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा. शाम का मुहूर्त (चर) शाम 5:46 बजे से शाम 7:21 बजे तक रहेगा।रात्रि मुहूर्त लाभ मुहूर्त 21 अक्टूबर को 10:31 बजे से रात्रि 12:06 बजे तक रहेगा. प्रातः काल का मुहूर्त 21 अक्टूबर (शुभ, अमृता, चर) 1:41 पूर्वाह्न 6:26 तक रहेगा।


