Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ?

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ?

आज दिवाली का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ा मौका आया है, क्‍योंकि सोना और सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. चांदी 17 हजार रुपये सस्‍ती हो चुकी है, जबकि सोना के दाम में 5000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है।सोना-चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

इंडियन बुलियन मार्किट में सोना के दाम में 4000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है। यह गिरावट धनतेरस से पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आई है.MCX पर 16 अक्तूबर को चांदी के दाम 1 लाख 70 हजार रुपये के पार पहुंच गए थे, लेकिन आज इसके दाम 1 लाख 53 हजार रुपये पर आ चुके है। जिसका मतलब है कि चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से 17 हजार रुपये कम हुए है।

सिर्फ आज ही चांदी के दाम में करीब 4000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।एमसीएक्‍स पर सोना की बात करें तो 16 अक्तूबर को सोना 1 लाख 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन आज यह 1 लाख 26 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा है। जिसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई से सोना 5 हजार रुपये से ज्‍यादा कम हुआ है। हालांकि आज इसके दाम में थोड़ी तेजी देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments