Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने देश के जवानों के साथ मनाई दिवाली,गोवा और करवार...

पीएम मोदी ने देश के जवानों के साथ मनाई दिवाली,गोवा और करवार के तट पर स्थित INS विक्रांत पर पहुँचे पीएम

देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस बार पीएम मोदी ने दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए गोवा और करवार के तट पर स्थित INS विक्रांत को चुना। यहां उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय थलसेना, एयरफोर्स और इंडियन नेवी के समन्वय ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।

पीएम मोदी ने नेवी के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसके पास अपने दम पर लड़ने का साहस होता है, उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भागेदारी ने ये साबित किया कि हमारी सेना सबसे मजबूत है और जांबांज जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। जब दुश्मन सामने हो, युद्ध की आशंका हो, ऐसे में जिसके बाद खुद के दम पर लड़ने का साहस होता है, उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है.’पीएम मोदी ने कहा कि उनके सामने सागर और उनके पीछे मां भारती के वीर जवान है।

उन्होंने INS विक्रांत को अनंत शक्तियों का प्रतीक बताया और कहा कि समुद्र पर सूर्य की किरणें और सैनिकों द्वारा जलाए गए दीये मिलकर दिवाली की खास चमक पैदा कर रहे है। प्रधानमंत्री ने जवानों की देशभक्ति और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि कल रात उन्होंने उन्हें देशभक्ति के गीत गाते देखा और ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन सुनकर युद्ध के मैदान में खड़े जवान के अनुभव को महसूस किया।उन्होंने जोर देकर कहा कि बड़े जहाज, विमान और पनडुब्बियां प्रभावशाली है, लेकिन असली ताकत इन्हें चलाने वाले बहादुर जवानों में है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments