सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 20 अक्टूबर, सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरु हुआ. दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में तेजी दर्ज की गई. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 317.11 अंक या 0.38 प्रतिशत उछलकर 84,269.30 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 114.75 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,824.60 पर हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ।
पिछले सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार को भी शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।9:25 बजे तक, सेंसेक्स 688 अंक की तेजी के साथ 84,641 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 180 अंक उछलकर 25,890 पर ट्रेड कर रहा था


